16jjrp13- कार्यक्रम के दौरान जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का स्वागत करते गामीण। स्र
झज्जर। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने प्रदेश में चरमराई कानून-व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
चौटाला ने वीरवार को झज्जर और बादली विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें खेलों के प्रति जागरूक किया। चौटाला ने कहा कि रोजगार के दावों में सरकार विफल रही है। पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बनाने की सलाह दी।
चौटाला ने भरोसा दिलाया कि जजपा युवाओं के खेल हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर राकेश जाखड़, संजय दलाल और कर्नल एसएस राठी सहित कई नेता मौजूद रहे। संवाद