हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
महंगाई की मार झेल रहे लाखों कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब राज्य में महंगाई भत्ते की दर चार फीसदी हो गई है। पहले ये 2% था जो अब बढ़कर 4% हो गया है।
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि महंगाई की बढ़ी हुई दर 1 जनवरी 2017 से लागू होगी। महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा हाेगा। जनवरी से मार्च तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते के बकाया का भी कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस तोहफे से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा।