फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने बिहार को 9 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुडुचेरी के सीएपी क्रिकेट ग्राउंड-3 में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मैच में हरियाणा ने बिहार की टीम को 9 विकेट से हराया। जिले के तीनों खिलाड़ियों का हरियाणा टीम की जीत में योगदान रहा। बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए बिहार टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
विज्ञापन

बिहार की टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट पांच रन पर गवां दिए। इसके बाद बिहार की पारी लड़खड़ाती रही और 25.1 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई। बिहार के 9 खिलाड़ी शून्य रन पर आउट हो गए। वहीं, बेरी निवासी सम्मी कादयान और बहादुरगढ़ निवासी गौरिश दहिया ने एक-एक कैच पकड़ा।
वहीं, हरियाणा की टीम ने 11 ओवर में एक विकेट पर 75 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। बहादुरगढ़ निवासी सक्षम शर्मा ने नाबाद 16 रन बनाए। ऋषभ जैन ने नाबाद 31 और कप्तान यश अधाना ने 26 रन बनाए। हरियाणा टीम ने पिछला मैच हारने के बाद शानदार वापसी की है। टीम का अगला मैच 13 अक्तूबर को बंगाल की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें