झज्जर। बजरंग सेवा मंडल की ओर से मंगलवार को बेरी गेट स्थित शिव मंदिर से हनुमान स्वरूप मुकुट की शोभा यात्रा निकाली गई। आओ-आओ बजरंग एक बार तेरी हो रही जय जय कार, तेरे जैसा राम भगत हुआ ना होगा मतवाला एक जरा सी बात पे तूने सीना फाड़ दिखा डाला...भजनों पर श्रद्धालु नाचते हुए जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
शहर में वर्षों से चली आ रही हनुमान स्वरूप धारण करने की परंपरा के 40 दिन व्रत की प्रक्रिया चल रही है। इस बार दशहरा 2 अक्तूबर को है। 24 अगस्त से ये स्वरूप धारण करने का व्रत जारी है। स्वरूप धारण करने का उद्देश्य राम भगत पवन-पुत्र हनुमान के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है। दशहरा पर्व पर लक्की, आशीष व नितिन हनुमान स्वरूप मुकुट धारण करेंगे।
शिव मंदिर के पंडित सुनील दत्त शास्त्री ने बताया कि बेरी गेट शिव मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा पूर्व विधायक बनारसी दास वाल्मीकि मार्ग, आंबेडकर चौक, नेताजी सुभाष मार्किट, डायमंड चौक, मेन बाजार हनुमान मंदिर, मां वैष्णों चौक से होते हुए बेरी गेट शिव मंदिर पर संपन्न हुई।
बूढ़ा महादेव मंदिर से राजू कौशिक, मनदीप कौशिक, मुकेश टेलर, सागर गुर्जर, लक्ष्य टूटेजा, कन्नू बॉक्सर, देव शर्मा, श्री प्राचीन हनुमान मंदिर मेन बाजार से वरुण जिंदल, कृष्ण सक्सेना, योगेश कौशिक, गौरव सक्सेना मुकुट धारण करेंगे।
मंदिर बाबा कांशीगिरि से साहिल वर्मा, मनोहरलाल, हेमंत वर्मा, लोकेश वर्मा, गुलशन शर्मा, तुषार वर्मा, सक्षम वर्मा, मढ़ी दुर्गा माता मंदिर से जतिन पोपली, रोहित शर्मा, जतिन गाबा, मयंक, हैप्पी ग्रोवर, सन्नी, भारत, नितिन, प्राचीन खाटू श्याम मंदिर से रिदम जिंदल, निखिल बुद्धिराजा महाराज 30 सितंबर से मुकुट को धारण करेंगे। संवाद