फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 93 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अंडर-14 प्रतियोगिता का लीग क्रिकेट मैच खेला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। दिल्ली स्थित निजी क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड में अंडर-14 प्रतियोगिता का लीग क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ ने ड्रीम चेजर्स की टीम को 93 रनों से हराया। गुलिया अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ ने 40 ओवरों में 235 रन बनाए। इस दौरान टीम के तीन विकेट गिरे। खिलाड़ी ध्रुव गुलिया ने 109 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। उन्हें शतक लगाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुलिया अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अर्नव ने एक विकेट लिया। शौर्य ने भी एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम चेजर्स की टीम 33.4 ओवरों में 142 रनों पर ऑल आउट हो गई। ड्रीम चेजर्स की ओर से अर्नव ने 48 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए। गेंदबाजी में जियांश और आर्यन यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। मैच में ध्रुव गुलिया को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और जियांश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें