फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम बाबा के मेले के लिए पैदल चलीं भक्तों की टोलियां

विज्ञापन
19jjrp15- खाटू श्याम यात्रा में शामिल जिला पार्षद व अन्य। स्रोत-जिला पार्षद
विज्ञापन
साल्हावास। फाल्गुन मास की एकादशी व द्वादशी को श्री श्याम बाबा के मंदिरों में लगने वाले मेले के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला पार्षद संजय ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा से भक्तों की टोली पैदल चल रही है।
विज्ञापन

साल्हावास व मातनहेल क्षेत्र के अलग अलग गांवों से श्याम भक्तों की टोलियां पैदल यात्रा कर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ने लगे हैं। जिले से राजस्थान की तरफ जाने वाले मार्गों पर श्याम भक्त हाथों में बाबा की पताका लेकर जयकारे लगाते हुए जाते देखे जा रहे हैं। जिले का कोई ऐसा मार्ग नहीं है, जहां से श्याम भक्तों की टोलियां खाटू श्याम मंदिर की तरफ न जा रही हों।
होली के त्योहार से चार दिन पूर्व आने वाले इस त्योहार के अवसर पर जिले में अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं जहां पर नव विवाहित जोड़ों की जात लगती है और बच्चों के जडूले भी उतरवाए जाते हैं।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार बाबा श्यामजी के मंदिरों में रात भी जगाई जाती हैं, खासकर जिन परिवारों में इस वर्ष युवाओं की शादी हुई हैं या जिस परिवार में पुत्र रतन की प्राप्ति हुई है। साल्हावास गांव में एकादशी के अवसर पर मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें