संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना में ब्लॉक स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
स्किट प्रतियोगिता (कक्षा 5 से 8) में राजकीय उच्च विद्यालय जोंधी प्रथम, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदानी, तृतीय रावमावि डावला। (कक्षा 9 से 12) में प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डावला, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुजाना, तृतीय रावमावि, जहांगीरपुर रहा।
रागनी प्रतियोगिता में (कक्षा 5 से 8) में प्रथम रावमावि दुजाना, द्वितीय रावमावि, कबलाना, तृतीय रावमावि खेड़ी खुमार, रागनी प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) में प्रथम रावमावि दुजाना, द्वितीय रावमावि डावला,
तृतीय उटलोधा स्कूल रहा। समूह नृत्य (कक्षा 5 से 8) में प्रथम जीएमएस याकूबपुर, द्वितीय रावमावि कबलाना, तृतीय जीएमएस बाबरा, समूह नृत्य (कक्षा 9 से 12) में प्रथम जीजीएचएस, उटलोधा, द्वितीय रावमावि खेड़ी आसरा, तृतीय रावमावि कबलाना रहा।
इसके अलावा एकल नृत्य (कक्षा 5 से 8) में प्रथम जीजीएचएस उटलोधा, द्वितीय रावमावि खेड़ी आसरा, तृतीय जीएमएस याकूबपुर, एकल नृत्य (कक्षा 9 से 12) में प्रथम रावमावि दुजाना, द्वितीय जीजीएचएस उटलोधा, तृतीय रावमावि डाबला ने बाजी मारी। अंत में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।