फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ रहा दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
-फोटो 84 : बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की इंटर-कॉलेज पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। 12 और 13 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में तीनों पदक विजेता मुक्केबाजों ने अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी क्वालिफाई किया।
बीए द्वितीय वर्ष के दीपांशु ने 50 किलोग्राम भार वर्ग और बीए तृतीय वर्ष के साहिल छिकारा ने 92 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, बीए प्रथम वर्ष के दक्ष ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य सुमन हुड्डा और शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित छिकारा के मार्गदर्शन में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। टीम प्रभारी नीरज सोलंकी की देखरेख में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कॉलेज पहुंचने पर पदक विजेताओं का स्वागत किया गया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

-फोटो 84 : बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: कॉलेज

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें