बहादुरगढ़। आसौदा थाना क्षेत्र के गांव निलोठी स्थित एक निर्माणाधीन लॉजिस्टिक कंपनी से करीब 2.43 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मण सिंह निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश व हाल निवासी निलोठी ने बताया कि वह गांव निलोठी में निर्माणाधीन ओम लॉजिस्टिक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी का निर्माण कार्य अभी जारी है और वह साइट की देखरेख करते हैं।
27 और 28 मई की रात अज्ञात चोर कंपनी परिसर से पेंट, पुट्टी, इलेक्ट्रिक वायर केबल, कॉपर केबल, स्विच, सॉकेट तथा स्क्रैप वायर चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी दी गई है। थाना आसौदा प्रभारी जयभगवान ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।