फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त आज करेंगे बाबा का जलाभिषेक

Mon, 07 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
भक्त आज करेंगे बाबा का जलाभिषेक
विज्ञापन
महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को जिले भर में दर्शन, पूजन और अनुष्ठान के साथ मनाया जाएगा। मरदह क्षेत्र में स्थित पौराणिक महाहर धाम, ताड़ीघाट स्थित झारखंडेय महादेव, मुहम्मदाबाद स्थित सुमेश्वर नाथ मंदिर, शहर के गोराबाजार में गंगा के किनारे स्थित बड़े महादेव, चीतनाथ मंदिर में भोर सेे ही जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलेगा। कई मंदिरों में जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। नगर में निराले अंदाज में शिव बारात भी निकलेगी। इस अवसर पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


शहर के चीतनाथ, बड़ा महादेव समेत अन्य शिव मंदिर पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवाधिदेव आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि के मद्देनजर मंदिरों के आसपास रविवार को भांग, धतूरा, फूल, माला आदि की दूकानें सज गईं। मंदिरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मरदह संवाददाता के मुताबिक सुलेमापुर गांव स्थित पौराणिक  महाहर धाम परिसर में महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। यहां चार दिवसीय मेला लगेगा। 

रविवार को पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने महाहर धाम परिसर के अलावा आसपास के शिवमंदिरों का जायजा लिया। । उन्होंने बताया कि यहां पांच  थानाध्यक्ष, दस उप निरीक्षक, चार महिला सिपाही, चालीस हेड कॉन्स्टेबल, एक प्लाटून  पीएसी, एक क्षेत्राधिकारी, बीस होमगार्ड, बीस पीआरडी  जवान तैनात किए गए हैं। दो मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  इस मौके पर थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा, मंदिर समिति के अध्यक्ष  जितेंद्रनाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रामबचन सिंह, सचिव विरेन्द्र सिंह, सभासद संजय  सिंह, ग्राम प्रधान वशिष्ठ शर्मा, गुड्डू खरवार, बहादुर यादव, सूबेदार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुहवल संवाददाता के मुताबिक मेदनीपुर  ताडीघाट स्थित झारखंडेय महादेव देव मन्दिर, रेवतीपुर स्थित बुढ़वा महादेव  मन्दिर, सुहवल स्थित शिव पार्वती मंदिर, ढढनी स्थित शिव मन्दिर नवली, डेढगावां  ,पटकनियां मंदिर की सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। शिव  पार्वती की बारात भी निकली जाएगी। मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों  में स्थित शिव मंदिरों मेें भक्तजनों का जमावड़ा लगेगा।  नगर के महादेवा स्थित प्राचीन सुमेश्वर नाथ के मंदिर में दर्शन पूजन अ़ौर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसके अलावा उॅचाडिह स्थित नागेश्वर महादेव,  लखनेश्वरडीह स्थित महादेव एवं असावर स्थित शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओं का जमवाड़ा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें