झज्जर। जिले के गुरुग्राम रोड पर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में आंध्र प्रदेश और गोवा की टीम के बीच वीनू मांकड़ ट्रॉफी क्रिकेट मैच हुआ। इसमें गोवा ने 47 रनों से जीत दर्ज की। वहीं, आंध्र प्रदेश की टीम तीनों मैचों में हार गई।
विज्ञापन
गोवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान 50 ओवर में सात विकेट पर 210 रन बनाए। कप्तान यश कासवणकर ने 93 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए। एम तोषित यादव, अन्व लोहित और के हनीश वीरा रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए।
आंध्र प्रदेश की टीम 46.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान के. हनीश वीरा रेड्डी ने 53 गेंदों में 46 रन और विकेट कीपर लोहित लक्ष्मी नारायण ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में यश कासवणकर ने चार विकेट हासिल किए। 15 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश का मैच गुजरात और गोवा का मैच उड़ीसा की टीम के साथ होगा।