फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ मार्केट की लाल टाइल बनीं मुसीबत, लोगों की जान पर बनीं

Mon, 11 Jul 2016 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
बूथ मार्केट की लाल टाइल बनीं मुसीबत, लोगों की जान पर बनीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली में बनाई गई बूथ मार्केट की लाल टाइलें हादसों का न्यौता दे रही हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, खरीदार भी परेशान हो रहे हैं। सबसे बुरा हाल फेज-5 की बूथ मार्केट का है। वहां पर अधिकतर टाइलें गिर चुकी हैं। ऐसा ही हाल फेज-3ए के पास बनाई गई बूथ मार्केट का भी है। इसके बावजूद भी अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। जानकारी के अनुसार, गमाडा ने करीब चार साल पहले चंडीगढ़ के तर्ज पर शहर के विभिन्न हिस्सों में बूथ मार्केट बसाई थी। इसमें नए सेक्टर और पुराने सेक्टर शामिल हैं। गमाडा ने करीब सात सौ बूथ बनाए थे। लेकिन, शुरुआत में टाइलें गिरने का मामला सामने आया था। इसके बाद गमाडा ने मामला सुर्खियों में आने के बाद स्थिति में सुधार किया था। लेकिन, अब दोबारा वैसी ही स्थित बनती जा रही है। फेज-5 की बूथ मार्केट के दुकानदार दीपक ने बताया कि उन्होंने फिलहाल दुकान किराये पर दे रखी है। लेकिन, आए दिन किरायेदार का फोन आता है कि टाइलें गिरने से बहुत समस्या आ रही है। उन्होंने अपने स्तर पर कुछ जगह टाइलें लगवाई भी थीं। लेकिन अभी भी वही स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन


गमाडा ने करोड़ों पानी की तरह बहाए
गमाडा ने बूथ मार्केटों में लाल टाइल लगाने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए। वह टाइलेेें अब लोगों के लिए खतरा बन गई हैं। दुकानों के छज्जों और ऊपर के हिस्सों में लगी टाइलें कब किसी के सिर गिर जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता है।

खुल रही है गमाडा के दावों की पोल
बूथ मार्केट बनाए जाने से पहले गमाडा ने दावा किया था कि यह मार्केट चंडीगढ़ की तर्ज पर होंगी। लेकिन गुणवत्ता के मामले यह बूथ मार्केट बदरंग हो चुकी हैै। मार्केट पर टाइलें लगाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया गया था।
विज्ञापन


बंद पड़ी है सेक्टर-57 की मार्केट
सेक्टर-57 मार्केट बन कर तैयार हो चुकी है। उसकी लगभग सभी दुकानें अलाट हो चुकी हैं। अलाटी दुकानदार इस मार्केट में अभी तक दुकानें खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अलाटियों का कहना है कि अभी तक इस मार्केट में जिन सुविधाओं की जरूरत है वह नदारद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें