फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए शिमला के लोगों में उत्साह, 15 हजार ने दिए सुझाव

Sat, 28 Jan 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी सभी वार्डों में घर-घर जाकर नागरिक प्रतिक्रिया फार्म भरवा रहे हैं। लोगों से स्मार्ट सिटी को लेकर व्यक्तिगत सुझाव मांगे जा रहे हैं। मौजूदा समय में करीब 15 हजार शहरवासियों ने यह फार्म भरे हैं और अपने सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर, मेसेज और एमसी की वेबसाइट पर अभी भी लोग राय दे रहे हैं। 30 मार्च तक सुझाव लिए जाएंगे। सबसे अच्छा सुझाव देने वाले को नगर निगम इनाम देगा। मार्च के अंत तक नगर निगम स्मार्ट सिटी की फाइनल प्रपोजल केंद्र सरकार को सौंपेगा। इसके लिए एनजीओ और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से भी राय ली गई है।

शहरवासी की बढ़ रही है प्रतिभागिता
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहरवासियों से राय ली जा रही है। 15 हजार से ज्यादा लोगों ने नागरिक प्रतिक्रिया फार्म भरे हैं और प्रतिक्रिया दी है। लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। - प्रशांत सरकैक, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें