जिस दवा को हम जीवन रक्षक मानकर सेवन करते हैं, वही दवा एक युवती के लिए मौत का कारण बन गई। जी हां, सुनने में ये तोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यही सच्चाई है। जिस दवाई को युवती ने बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद के साथ सेवन किया, उसी दवा ने उसकी जान ले ली।
थाना क्षेत्र सुजानपुर की पटलांदर पंचायत के गांव थड़ा की 23 वर्षीय युवती की एक्सपायरी डेट की दवाई खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रीना कुमारी (23) पुत्री सुरेश कुमार गांव थड़ा डाकघर पटलांदर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।