बहादुरगढ़। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 5 से 8 नवंबर तक आयोजित 12वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के गगन दीप माथुर ने कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने अंडर-21 के 75 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
गगन ने क्लब चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंडर-21 और सीनियर श्रेणी में दो कांस्य पदक जीते। वे एचएल सिटी में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं और पिछले आठ वर्षों से कराटे टेंपल अकादमी के कोच इशांत राठी से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इससे पहले गगन थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा वे एशियाई कराटे प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संवाद