फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मुर्गे छीनकर भागे चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक से 20 मुर्गे छीनकर फरार होने के मामले में खरक रामजी निवासी मोनू, सन्नी, रामकेश और सुमित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पिंडारा निवासी बिट्टू ने एफआईआर में बताया कि गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे उसकी मुर्गे की दुकान है। 27 सितंबर की रात करीब दो बजे वह जलेबी चौक के पास मुर्गे की गाड़ी से 50 मुर्गे खरीदकर बाइक से दुकान की ओर लौट रहा था। उसकी बाइक पर मुर्गे रखने के लिए लोहे का जाल लगा हुआ है।
विज्ञापन

जब वह नया बस अड्डा के पास पहुंचा तो पीछे से एक स्विफ्ट कार उसकी बाइक के पास आकर रुकी। कार से उतरे चार युवकों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में चोरी करने के आरोपियों को पकड़ कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें