फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीपीएस मामले में चार आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। एनडीपीएस के एक मामले में एडीजे नितिन राज ने चार आरोपी रोहित यादव, सचिन, विश्वास यादव व जतिन को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया है। साथ ही प्रत्येक को 50 हजार का निजी मुचलका व एक जमानती अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार 8 मई को पुलिस टीम हीरो होंडा चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक सूचना मिली कि विश्वास, रोहित, राहुल, जतिन और सचिन एसएस होटल के कमरा नंबर 105 में नशीले पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की तो पुलिस ने पांचों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर जतिन से एक एप्पल मोबाइल, सचिन से एक विवो मोबाइल, विश्वास के पास से 28 ग्राम स्मैक, रोहित के पास से 32 ग्राम स्मैक व राहुल के पास से 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने माना कि नशीले पदार्थ की मात्रा मध्यम श्रेणी के अंतर्गत आती है, इसके अलावा सह आरोपी राहुल को इस अदालत से जमानत दी जा चुकी है इसलिए समानता के आधार पर ये सब जमानत के हकदार हैं और जमानत याचिका मंजूर कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें