फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, इंजन और गाड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। खेत से डीजल इंजन चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों साहिल निवासी मांगावास जिला झज्जर, मनीष निवासी गोच्छी जिला झज्जर, कृष और रविंद्र दोनों निवासी माजरा डी जिला झज्जर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिपाल निवासी बेरी ने शिकायत दी थी कि उनकी जमीन गांव मांगावास के एरिया में आती है। खेत में पानी देने के लिए डीजल इंजन लगा रखा है। खेत से घर आया तो इंजन वहीं पर था। सुबह देखा तो इंजन नहीं मिला। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर साहिल व मनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और कृष व रविंद्र को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किया गया डीजल इंजन और वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की गई। पुलिस रिमांड के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें