17-रोहतक रेलवे स्टेशन पर नए भवन में शिफ्ट किया टिकट घर। संवाद
- फोटो : Samvad
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर टिकट घर को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। आधुनिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस टिकट घर को चालू किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे की ओर से नवीनीकरण कार्य के दौरान टिकट घर को पुराने भवन में शिफ्ट किया गया था।
स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एक पर व टिकट घर में प्रवेश करने के लिए दिव्यांगजनों की सुविधा में रैंप बनाए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि रेलवे की ओर से काम फिनिशिंग की ओर है। सर्कुलेटिंग एरिया को आकर्षक व बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इसी के तहत वाणिज्यिक भवनों को शिफ्ट किया जा रहा है।
पुराने भवन में दो सामान्य टिकट काउंटर व दो आरक्षित टिकट काउंटर से यात्री अपना टिकट बनवाते हैं लेकिन नए भवन में पूछताछ केंद्र के साथ पांच काउंटर बनाए गए हैं। वाणिज्यिक विभाग के ज्यादातर भवनों को शिफ्ट किया जा चुका है। टिकट घर कार्यालय के निकट ही रिफ्रेशमेंट रूम व एसी वेटिंग रूम में भी फिनिशिंग का काम चल रहा है।