फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व तक पहुंची जंगलों की आग, खलबली

Mon, 02 May 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

  • बाल-बाल बचीं वन विकास निगम की इमारती लकड़ियां 
  • कार्बेट टाइगर रिजर्व सहित कई प्रभागों में धधक रही है आग       
  • करोड़ों की लागत से खरीदे गए अग्निशमन यंत्र खा रहे जंग
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के जंगलों में लगभग हफ्तेभर से लगी आग कार्बेट टाइगर रिजर्व के पास पहुंच गई। सीटीआर के सटे उत्तराखंड वन विकास निगम के डिपो के पास झाड़ियों में शनिवार दिन में 11 बजे आग लगने से विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन


हालांकि विभागीय अधिकारियों की तत्परता के चलते कुछ देर आग बुझा दी गई और डिपो में रखी करोड़ों रुपये की बेशकीमती लकड़ी जलने से बच गई। बता दें कि कार्बेट पार्क का बिजरानी जोन, रामनगर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व के जंगलों में आग से अभी तक कई करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। वन्य जीव भी इस आग से खतरे की जद में हैं।

शनिवार की सुबह निगम के आमडंडा स्थित डिपो के पास आग लगने की सूचना कर्मचारियों ने वन निगम के आरएम जीसी पंत को दी। जिसके बाद आरएम द्वारा विभागीय टैंकर व दमकल कर्मियों के सहयोग से झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो करोड़ों का हो जाता नुकसान

उत्तराखंड के जंगल धधक रहे हैं।
आरएम पंत ने बताया यदि आग निगम में प्रवेश करती तो 20 करोड़ से अधिक रुपये का नुकसान हो सकता था। बहरहाल सब कुछ ठीक है। अग्निशमन अधिकारी अब्दुल रहमान ने बताया आग वन विकास निगम में आने से पहले बुझा दी गई, जिससे इमारती लकड़ी जलने से बच गई।

उधर वन विकास निगम के पंजीकृत ढुलान संघ के प्रवक्ता निशांत पपनै ने बताया निगम ने लॉट के आसपास कभी झाड़ियों के कटान का कार्य नहीं किया गया है। जिससे पहले ही खतरे का अंदेशा लगाया जा रहा था।

उन्होंने बताया झाड़ियों के कटान के बारे में कई दफा अधिकारियों से वार्ता भी की गयी, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। कार्बेट टाइगर रिजर्व सहित तमाम वन प्रभागों के जंगल इन दिनों आग से धधक रहे हैं। दूसरी तरफ जंगलों को आग से बचाने के लिए करोड़ों की लागत से खरीदे गए अग्निशमन यंत्र जंक खा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें