फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर के गणना प्रपत्र में सही जानकारी भरें : उपायुक्त

विज्ञापन
फोटो कैप्शन 75: गांव बादली स्थित बूथ पर एसआईआर प्रक्रिया के तहत कार्यों का निरीक्षण करते हुए डी
विज्ञापन
बादली। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत गांव बादली के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और बीएलओ से फॉर्म वितरण, प्राप्त प्रपत्रों तथा मतदाता जानकारी के अद्यतन की विस्तृत रिपोर्ट ली।
उन्होंने नागरिकों को प्रपत्र में सही जानकारी देने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और बीएलओ द्वारा दिए जा रहे गणना प्रपत्र में सही एवं पूर्ण जानकारी भरकर निर्वाचन विभाग का सहयोग करें।
कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना, दोहरी प्रविष्टियों को हटाना तथा स्थानांतरित मतदाताओं का रिकॉर्ड अपडेट करना शामिल है। डीसी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे घर-घर पहुंचकर फॉर्म पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें