पंजाब विश्वविद्यालय में खेले जा रहे आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग चैंपियनशिप का अंतिम दिन भी विवादों से भरा रहा। कुछ दिन पहले भी पीयू पर अपने खिलाड़ियों के लिए बाकी जगहों से आए खिलाड़ियों के साथ पक्षपात करने के आरोप लगे थे।
चैंपियनशिप के अंतिम दिन कुरुक्षेत्र की नीलम सैनी और पंजाब विश्वविद्यालय की अवनीत के बीच फाइनल मुकाबला खत्म जैसा ही खत्म हुआ, तो इस मैच में हारी नीलम सैनी रिंक से नीचे उतरीं और जज के टेबल का सारा सामान बिखेर दिया।
बता दें कि कुरुक्षेत्र की नीलम सैनी और पंजाब विश्वविद्यालय की अवनीत के बीच मुकाबला था। नीलम सैनी 5-0 से हार रही थीं। ऐसे में जैसे ही उनको हारा हुआ घोषित किया गया, वह रिंक से नीचे उतरीं और अपना आपा खो बैठीं।
उन्होंने अपने कोच और अपने साथियों द्वारा समझाने पर भी उनकी बात नहीं मानी। टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार इस मैच के लिए कोच की नियुक्ति कुरुक्षेत्र की टीम से पूछकर ही की गई थी। इस घटनाक्रम के बाद नीलम सैनी को सस्पेंड कर दिया और उनका रजत पदक भी होल्ड कर लिया गया।