फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में पड़ोस की दीवार ढही पिता-पुत्री की मौत, शादी की तैयारियों में जुटे परिवार में मचा कोहराम

Fri, 12 Jul 2019 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पिता पुत्री की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम धनेउरा में शुक्रवार दोपहर बारिश थमने के बाद पड़ोसी की दीवार ढहने से पिता-पुत्री मलबे में दब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। परिजन दूसरी पुत्री की शादी की तैयारियों में लगे थे, इस बीच हादसे की खबर से कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


ग्राम धनेउरा निवासी गुलशेर (55) किसान था। उसकी छोटी पुत्री रोशनी की शादी 14 जुलाई को होनी है। शादी की तैयारियों के लिए बड़ी पुत्री जामिना (25) पति मजीर निवासी तिलकपुरवा थाना बघौली के साथ मायके आई थी। शुक्रवार दोपहर गुलशेर खाना बनवाने के लिए तंदूर लेने गया था।

वापस आने पर उसने तंदूर आंगन में रख दिया और पड़ोसी सियाराम की दीवार के सहारे बैठकर सुस्ताने लगा। इस दौरान पुत्री जामिना उसे पानी देने पहुंची। पानी पीते दोनों बात कर रहे थे। इस बीच दोपहर दो बजे बारिश थमी तो सियाराम की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में गुलशेर और जामिना दब गए।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू किया। लेकिन तब तक गुलशेर की सांसें थम गईं थीं। जामिना को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें