कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी
- फोटो : amar ujala
उन्नाव से भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ जीआरपी थाने में दर्ज ट्रेन में डकैती के मामले में वकीलों की हड़ताल के चलते बहस नहीं हो सकी। इसकी तिथि बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी गई है।
किशोरी के चाचा के खिलाफ जीआरपी थाने में दर्ज ट्रेन डकैती मामले में शुक्रवार को पेशी थी। रायबरेली पुलिस सुबह 11 बजे चाचा को लेकर न्यायालय पहुंची। एडीजे चतुर्थ अखिलेश दुबे के न्यायालय में बहस होनी थी। लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते सरकारी वकील की बहस नहीं हो पाई।
इससे पहले 8 जुलाई को हुई पेशी में भी हड़ताल के चलते बहस नहीं हो पाई थी। न्यायालय ने बहस के लिए 16 जुलाई तय की गई है। आरोपी के वकील अजेंद्र अवस्थी व महेंद्र सिंह ने बताया कि हड़ताल के चलते तिथि बढ़ाकर 16 जुलाई की गई है।