16jjrp02 किसानों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत : आयोजक
माछरौली। गांव माछरौली स्थित श्री श्याम सदन चौपाल में हरकोफेड के तत्वावधान में जैविक और प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला केंद्रीय सहकारी बैंक झज्जर के चेयरमैन जोगिंद्र सिंह ने की। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों का प्रयोग कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
कृषि विज्ञान केंद्र झज्जर के वैज्ञानिकों उप निदेशक (कृषि) और जिला बागवानी अधिकारी ने जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत सहित प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए जबकि सत्यनारायण यादव सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन राजबीर देसवाल, डॉ. अजय यादव, डॉ. प्रमोद, डॉ. देसराज, डॉ. प्रदीप फोगाट, डॉ. यज्ञदीप,देवेंद्र, हरिकिशन, सतपाल सिंह उपस्थित रहे।