फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे की खरीद के लिए ई-खरीद पोर्टल बंद होने से किसान परेशान

विज्ञापन
12jjrp17- झज्जर। अनाज मंडी झज्जर में किसानों द्वारा लाई गई फसल। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सरकार की तरफ से बाजरे की खरीद के लिए ई-खरीद पोर्टल पर गेट पास काटने बंद किए जाने के बाद भी किसान लगातार अपनी बाजरे की फसल लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन ई-खरीद पोर्टल पर गेट पास नहीं काटे जाने को लेकर किसान परेशान हो रहे हैं। मार्किट कमेटी झज्जर के सचिव की तरफ से अभी आने वाले किसानों के ई-नेम पर गेट पास काटने की बात कही है लेकिन अब तक काटे नहीं गए।
विज्ञापन


आढ़ती एसोसिएशन झज्जर अनाज मंडी के प्रधान विनोद पूनिया ने बताया कि वीरवार को करीब 20 किसान अपनी बाजरे की फसल लेकर पहुंचे हैं, जिसमें से एक भी किसान का गेट पास नहीं काटा गया। इस दौरान माछरोली से सत्यनारायण, गिजाडौद से मुकेश व सुभाष, तलाव से हरीश, असदपुर खेड़ा से राजबीर, काहड़ी से सुरेश और गुढ़ा से जयबीर अपनी बाजरे की फसल लेकर पहुंचे। इस दौरान ई-खरीद पोर्टल पर गेट पास नहीं कटने को लेकर किसानों को मायूस होना पड़ा। ई-खरीद पोर्टल पर अब गेट पास नहीं कटने से किसानों को भावांतर से भी वंचित रहना पड़ेगा। इसको लेकर किसानों से बातचीत करके जिला उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी।

वर्जन

सरकार की तरफ से ई-खरीद पोर्टल पर बाजरे के गेट पास काटने के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब आने वाले किसानों के बाजरे के गेट पास ई-नेम पोर्टल पर काट दिए जाएंगे। अब तक उनके पास कोई काम नहीं आया है। यदि कोई आएगा तो ई नेम पर गेट पास काट दिए जाएंगे। अब तक झज्जर मंडी में 175000 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई, जिसमें से 130900 क्विंटल का उठान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें