फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में वित्तीय बाजारों पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से भारत में वित्तीय बाजार: उभरते रुझान, अवसर और चुनौतियां विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को शेयर बाजार, ट्रेडिंग की प्रक्रिया और डिजिटल माध्यमों से निवेश के अवसरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वाणिज्य प्राध्यापक दीपक ने स्टॉक एवं शेयर की अवधारणा, ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध डिजिटल एप और इसकी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के विकास से आम लोगों की वित्तीय बाजारों तक पहुंच आसान हुई है।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सोनी ने कहा कि वित्तीय बाजार बचत को निवेश में बदलकर आर्थिक विकास को गति देते हैं। ये देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्राध्यापक विप्लव शर्मा, प्रियंका और अंजू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें