झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा किया गया। समिति प्रधान सुधांशु हंस और पंडित पवन कौशिक ने श्रद्धालुओं को तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं दीं।
पवन कौशिक ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने जीवन भगवान श्रीराम की भक्ति में समर्पित कर दिया। उनकी भक्ति और साहित्य साधना ने उन्हें महान संत का स्थान दिलाया। उन्होंने रामचरितमानस सहित कई ग्रंथों की रचना की। उनकी रचना हनुमान चालीसा आज भी हर वर्ग और आयु के लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है।
कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक पवन कौशिक, योगेश रंजन, देवेश शर्मा, राजेंद्र वधवा, आनंद कुमार, ताराचंद भूटानी, रमेश लखेरा, प्रिंस सेठी, केवल अरोड़ा, आशा नागपाल, सुमन वधवा, प्रिया तनेजा, वीना वर्मा, सीमा तनेजा, विशन वधवा, नारायणी सरदाना, नीलम गाबा और सुरेश गाबा सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमयी सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया।
इस अवसर पर पद्म खट्टर, प्रदीप काठपालिया, मनोहरलाल, गनपत राय वर्मा, राजीव बंसल, मनोज तलवार, खरैती लाल अरोड़ा, सक्षम वर्मा, निखिल सलूजा और रुद्र कौशिक आदि उपस्थित रहे।