फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हस्तशिल्प, मसाले व ई-कॉमर्स उत्पाद सात समंदर पार पहुंचा रहा डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तशिल्प, मसाले व ई-कॉमर्स उत्पाद सात समंदर पार पहुंचा रहा डाक विभाग
विज्ञापन

-निजी कूरियर को कड़ी टक्कर दे रहा डाक विभाग, 200 से अधिक देशों तक पहुंच
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। किफायती दरों और सुरक्षित वैश्विक नेटवर्क के कारण डाक विभाग पर व्यवसायों और लोगों का भरोसा बढ़ा है। अब डाकघर निजी कोरियर कंपनियों को भी कड़ी टक्कर दे रहा है। इस वर्ष अब तक कुल लगभग 5700 डाक भेजी गई हैं।

डाक विभाग पारंपरिक पत्रों के अलावा निर्यात का एक मजबूत जरिया बन गया है। सेक्टर-16 स्थित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र के प्रबंधक अजय जैन ने बताया कि सुरक्षित डिलीवरी और निजी कंपनियों की तुलना में सस्ती दरें इसकी मुख्य वजह हैं। उन्होंने कहा कि 200 से अधिक देशों में सीधी पहुंच के चलते स्थानीय व्यापारी डाक निर्यात केंद्र को प्राथमिकता दे रहे हैं। व्यवसायी और आम नागरिक महत्वपूर्ण दस्तावेज, ई-कॉमर्स उत्पाद, हस्तशिल्प और मसाले विदेशों में भेजते हैं। परिवार और दोस्तों को भेजने के लिए व्यक्तिगत उपहार भी डाकघर के माध्यम से भेजे जाते हैं। स्थानीय लघु उद्योग द्वारा बनाए गए सामान भी विदेशों में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक निर्यात के आंकड़े और चुनौतियां
इस वर्ष कुल 5700 व्यावसायिक और व्यक्तिगत डाक भेजी गईं। मई में सबसे अधिक 988 डाक भेजी गईं। मार्च में सबसे कम 614 डाक भेजी गईं। यह संख्या पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले आधी है। अधिकारियों ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बाधित समुद्री मार्ग को इसका मुख्य कारण बताया है।
महीना डाक
जनवरी 771
फरवरी 827
मार्च 614
अप्रेल 747
मई 988
जून 879
जुलाई 973
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें