फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीलाल सम्मान दिवस समारोह का न्योता दिया

विज्ञापन
13jjrp07- नूंह में होने वाले सम्मान समारोह को लेकर गांवों में न्यौता देते इनेलो नेता व कार्यकर्
विज्ञापन
साल्हावास। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान इनेलो के प्रांतीय सचिव आनंद सिंह श्योराण और हलका झज्जर अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ की अगुवाई में चला।
विज्ञापन

उन्होंने मोहनबाड़ी, खेड़ा थारू, खोरड़ा, झामरी, खानपुर कलां, खानपुर खुर्द, गोरिया और झांसवा में ग्रामीणों से संपर्क किया। ग्रामीणों को आगामी 27 सितंबर को नूंह में आयोजित दिवंगत देवीलाल सम्मान दिवस समारोह का न्योता मिला। श्योराण ने बताया कि यह समारोह हरियाणा की राजनीति की दिशा और दशा बदलेगा। देवीलाल ने अपना जीवन किसान, मजदूर, गरीब और कमेरे वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित किया था। इस अवसर पर सूबेदार मेजर कृष्ण श्योराण और सूबेदार मेजर सुखबीर जाखड़ भी मौजूद रहे। जयपाल, गोरिया और रामफल भी अभियान में शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें