-फोटो 58 : वीरवार की सुबह कोहरा और ठंड होने के कारण अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह के दौरान वीरवार को क्षेत्र में घना कोहरा छाया। मौसम विभाग ने 21 और 22 दिसंबर को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरा अधिक होने के कारण पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 20 मिनट से आधा घंटा देरी से पहुंची।
किसान एक्सप्रेस और दैनिक एक्सप्रेस एक-एक घंटा देरी से बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस गाड़ी का बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह सवा छह बजे है जबकि वीरवार को यह गाड़ी चार घंटे देरी से करीब सवा 10 बजे पहंची। वहीं कोहरा अधिक होने की वजह से बहादुरगढ़ के रास्ते रोहतक जाने वाली बरेली एक्सप्रेस रद्द कर दी गई।