फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान पोर्टल की जानकारी लेने एक्सपर्ट आए जयपुर

Thu, 08 Jun 2017 08:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
नगर निगम जयपुर में चल रहे पहचान पोर्टल की खूबियों को जानने-समझने भारत सरकार के दो विशेषज्ञ जयपुर आए। दोनों ने पहचान पोर्टल के बारे में जानकारियां जुटाईं, लोगों का फीडबैक लिया। अब यह टीम केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। पहचान पोर्टल की गुणवत्ता और कार्य प्रणाली को देखते हुए इसे केंद्र में लागू किए जाने की सिफारिश की जा सकती है।
विज्ञापन


भारत सरकार के दो विशेषज्ञ गुरुवार को सिविल लाइन जोन, नगर निगम मुख्यालय और महिला चिकित्सालय सांगानेर गेट आए और नगर निगम जयपुर के पहचान पोर्टल की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बातचीत की और पहचान पोर्टल के ऑपरेटर्स से इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पहचान पोर्टल के बारे में पूरा विवरण इकट्ठा किया। दोनों विशेषज्ञों ने पहचान पोर्टल की कार्यप्रणाली की तारीफ भी की।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार, जन्म-मृत्यु प्रदीप पारीक भी मौजूद थे। गौरतलब है कि नगर निगम जयपुर के पहचान पोर्टल पर जन्म-मृत्यु का पंजीयन होता है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार का स्वयं का जन्म-मृत्यु पंजीयन पोर्टल भी कार्यरत है, पर भारत सरकार पहचान पोर्टल की खूबियों का आंकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें