फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा : मनीष बंसल

विज्ञापन
07jjrp14- गांव फौजीपुरा में पौधरोपण करते आल इंडिया ब्लड डोनेशन ग्रुप के सदस्य व अन्य। स्रोत : आ
विज्ञापन
ऑल इंडिया ब्लड डोनेशन ग्रुप की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अब कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत संस्था के सदस्यों ने गुरुग्राम रोड पर स्थित गांव फौजीपुरा में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 18 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


ग्रुप के प्रधान मनीष बंसल ने कहा कि पीपल और नीम हमें 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जबकि जामुन का पेड़ न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखता है, बल्कि इसके फल और छाया भी लोगों के उपयोग में आते हैं। आज के समय में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से अब तक लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन अब संस्था पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें