फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीन क्रिकेट क्लब ने जीती बेस्ट ऑफ 4 क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
27jjrp15- झज्जर। प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्र्राॅफी के साथ एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम। स्रोत- टी - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। एथलीन फिटनेस जिम की ओर से आयोजित बेस्ट ऑफ 4 क्रिकेट प्रतियोगिता में एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में टीम ने झज्जर टाइगर्स को 133 रनों से हराया। एथलीन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी योगी गुलिया को तेज अर्धशतक (56 रन) बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


जिले के गांव कलोई स्थित क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को एथलीन फिटनेस जिम की ओर से बेस्ट ऑफ 4 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। गांव कलोई के ग्रामीणों को मुख्य अतिथि बनाकर प्रतियोगिता का आयोजन एवं समापन किया गया।
फाइनल मुकाबले में झज्जर टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एथलीन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 224 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झज्जर टाइगर्स की टीम 13.2 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


यह रहे सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम
पहले सेमीफाइनल में झज्जर टाइगर्स ने वेटरन स्टार एकादश को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेटरन स्टार एकादश की टीम 18.3 ओवर में 110 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए झज्जर टाइगर्स ने 16.2 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाकर जीत दर्ज की।
झज्जर टाइगर्स के खिलाड़ी सुनील गुर्जर को नाबाद 19 रन बनाने और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में एथलीन क्रिकेट क्लब ने टीम हार्मोनिक्स को 122 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एथलीन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम हार्मोनिक्स 15.5 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई। एथलीन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी शरद कुमार शैरी को 64 रन बनाने और एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज शरद कुमार शैरी को चुना गया। उन्होंने प्रतियोगिता में 64 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज योगी गुलिया रहे। उन्होंने 258 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए। वहीं, प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज योगी धनखड़ रहे। उन्होंने 5.14 की इकॉनमी से पांच विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें