बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में चल रहे नशामुक्ति सप्ताह के छठे दिन रविवार को छात्राओं द्वारा जागरूकता स्लोगन अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं ने नशामुक्ति संबंधी स्लोगनों को कॉलोनियों सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में प्रदर्शित कर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए नशे को समाज के लिए घातक बताया और युवाओं से शिक्षा खेल योग और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। नशामुक्ति सेल प्रभारी डॉ. शालू शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला जबकि एनएसएस प्रभारी डॉ. नेहा ने जागरूकता फैलाने की अपील की।