फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता पर जोर

विज्ञापन
18jjrp01- बेरी में सेवा संकल्प अ​भियान के तहत पौधरोपण करते भाजपा नेता संजय कबलाना व अन्य। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिले में सेवा मेरा योगदान विषय के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान सिंह बिरधाना और बेरी में भाजपा नेता संजय कबलाना ने स्वयं सफाई कार्य में भागीदारी की। कप्तान सिंह बिरधाना ने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन और बेहतर वातावरण की आधारशिला बताया। उन्होंने नागरिकों से नियमित सफाई, गीला-सूखा कचरा अलग रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कबलाना ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए हर व्यक्ति को इसे अपनी जिम्मेदारी समझना होगा। उन्होंने स्वच्छ वातावरण से शहर-गांव सुंदर बनने और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ने पर जोर दिया। झज्जर नगर परिषद ने भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर गंदगी न फैलाने की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें