फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में 20 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में करीब 20 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की कमेटी के इस मामले में जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। सीएमओ ने कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि कुछ दिन पहले हेराफेरी का मामला डीडीओ की ओर से उनके संज्ञान में लाया गया था। शिकायत मिलते ही एक जांच कमेटी का गठन किया गया। जांच कमेटी ने ब्लड बैंक के खातों, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन की जांच की। जांच रिपोर्ट में करीब 19 से 20 लाख रुपये की हेराफेरी का खेल उजागर हुआ है।
डॉ. मंजू का कहना है कि प्रारंभिक जांच में विभाग के एक सहायक की संलिप्तता सामने आई है। इसके आधार पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभागीय स्तर पर भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और यदि किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका भी सामने आती है तो उसके खिलाफ भी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें