बुद्धवार को कांग्रेस ने मणिपुर की आयरन लेडी कही जाने वाली इरोम शर्मिला के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मामला ये बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले एक चैनल को दिये साक्षात्कार के दौरान इरोम शर्मिला ने ये साफ किया था कि बीजेपी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 36 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।
बता दें शर्मिला इस बार मणिपुर विधानसभा चुनावों में पहली बार लगातार तीन तीन बार सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के खिलाफ थोउबल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है। उन्होने खुद ये मामला उठाया था कि बीजेपी के एक नेता ने उन्हें चुनावी रण में उतारने की कीमत 36 करोड़ रुपयें आंकी थी और कहा था कि ये कीमत केन्द्र सरकार उन्हें देगी।
मणिपुर की मानवाधिकार योद्धा इरोम शर्मिला पहले ही ये बात साफ कर चुकी है कि जब उनेहोनें अपना 16 साल का लंबा अनशन खत्म किया था इस सौदे की पेशकश तभी उनके सामने रख दी गई थी।