फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने छुट्टियों में कटौती का विरोध किया

विज्ञापन
रेवाड़ी। बैठक में उप​स्थित ​शिक्षक। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
भिवाड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ तिजारा शाखा की बैठक वीरवार शाम टोल टैक्स तिजारा के पास एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा जारी पंचांग सत्र 2026-27 में छुट्टियों में कटौती पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को 30 उपार्जित अवकाश मिलते हैं जबकि शिक्षकों को इससे वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्यामसिंह जाटव ने सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने का आह्वान किया। जिला संयोजक कृष्ण कुमार भाटिया ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर कनौजिया ने की। इसमें जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें