फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में उड़ रही धूल, रेड जोन में पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
-फोटो 94 : ग्रेप-2 लागू होने के बावजूद टिकरी बॉर्डर पर सड़क पर उड़ती धूल प्रदूषण नियंत्रण के इंतज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में धूल उड़ने और सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के बीच वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को बहादुरगढ़ का एक्यूआई सुबह 274 दर्ज किया गया, जो शाम चार बजे बढ़कर 324 पर पहुंच गया। प्रशासन के इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर की हवा ऑरेंज जोन से रेड जोन में पहुंच गई। ग्रैप-2 लागू होने के बावजूद मुख्य सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव और मशीनों से सफाई नहीं हो रही है।
सेक्टर-6 निवासी कुलदीप छिकारा, ओमप्रकाश बतरा, नरेंद्र कुमार और धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर धूल की परत जमी हुई है। वाहनों की आवाजाही से धूल हवा में फैल रही है। वहीं कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, लेकिन निर्माण सामग्री को ढकने और पानी के छिड़काव के इंतजाम भी प्रभावी नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।



-फोटो 94 : ग्रेप-2 लागू होने के बावजूद टिकरी बॉर्डर पर सड़क पर उड़ती धूल प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों की हकीकत बयां कर रही है। संवाद

-फोटो 95 : बहादुरगढ़ बाईपास पर उड़ती धूल। संवाद





-फोटो 94 : ग्रेप-2 लागू होने के बावजूद टिकरी बॉर्डर पर सड़क पर उड़ती धूल प्रदूषण नियंत्रण के इंतज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें