फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में चौकीदार नहीं होने से फसल खराब कर रहे बेसहारा पशु

विज्ञापन
24jjrp19- झज्जर। बाजरे की फसल पर बैठा बेसहारा पशु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। अनाज मंडी में दिन में चौकीदार न होने से बेसहारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी हो रही है। जिले की अनाज मंडियों में धान और बाजरे की आवक लगातार जारी है।
झज्जर अनाज मंडी में अभी तक बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई है। कई किसान सरकारी खरीद या भावांतर का इंतजार कर रहे हैं। गांव अहरी के ज्ञान सिंह और सुखबीर जैसे किसान आढ़तियों से बाजरा मंडी लाने के बारे में पूछ रहे हैं। किसानों ने अपनी फसल घर पर रखी हुई है। उनका कहना है कि सरकार ने बाजरे की सरकारी खरीद या भावांतर पर निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

किसानों ने सरकार से जल्द खरीद शुरू करने की मांग की है। वीरवार को नौ किसान 1509 किस्म का 180 क्विंटल धान लेकर मंडी पहुंचे। धान की निजी खरीद 3600 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल हुई। छह किसान 205 क्विंटल बाजरा लेकर आए, जिसकी खरीद अभी शुरू नहीं हुई है। अब तक मंडी में 450 क्विंटल धान और 300 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। 10 हेडिंग बनाएं
इंसेट
बीज वितरण और पंजीकरण
शहर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र है। यहां 100 क्विंटल 826 किस्म का गेहूं बीज बचा है। चार दिनों में करीब 700 क्विंटल गेहूं किसानों को वितरित किया गया। वीरवार को 303 किस्म का गेहूं बीज खत्म हो गया। वीरवार को बीज बिक्री केंद्र से 215 क्विंटल गेहूं बीज बांटा गया।
इंसेट
फसल पंजीकरण में देरी
छुट्टी के दिन सरल केंद्र में फसल पंजीकरण की व्यवस्था केवल एक दिन ही चल पाई। वीरवार को यह काम फिर से लघु सचिवालय के पुराने कमरे में शुरू किया गया। इस कारण किसानों को पंजीकरण के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि वीरवार को पहले दिन जैसी भीड़ नहीं थी। फिर भी किसानों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही थी।

वर्जन
अनाज मंडी झज्जर में रात में आढ़तियों ने चौकीदार रखा है। अब फसल की आवक शुरू हो गई है। इसके चलते अब दिन में भी चौकीदार रखा जाएगा। मार्केट कमेटी की तरफ से चौकीदार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।- विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी झज्जर
विज्ञापन


वर्जन
अनाज मंडी में इस बार चौकीदार रखने के लिए सरकार की तरफ से आदेश दिए गए है। मंडी में चौकीदार की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अभी खरीद को लेकर सरकार की तरफ से कोई पत्र नहीं मिला है।- रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें