फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्रियों को हुई परेशानी, करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
31jjrp03- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। कुरुक्षेत्र में आयोजित गुरु रविदास जयंती राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले से 92 बसों की ड्यूटी लगाई। इसमें से 40 बसों को शुक्रवार शाम को दूसरे जिलों में मांग अनुसार भेजा गया। इसके अलावा शनिवार को 52 बसें जिले से लोगों को कार्यक्रम में लेकर गईं।
विज्ञापन

शहर के सामान्य बस अड्डा में यात्रियों को अलग-अलग कई रूटाें पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसमें रेवाड़ी, कोसली, कलानौर, भिवानी, बेरी सहित अन्य रूट शामिल रहे। इसके अलावा रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्रियों ने निजी बसों में सफर किया।

हिसार निवासी गीतू ने बताया कि उन्हें हिसार जाना था। एक घंटा इंतजार के बाद कोई बस नहीं मिली। भिवानी निवासी निवासी संदीप ने बताया कि भिवानी जाना था। 45 मिनट से बस का इंतजार किया लेकिन कोई बस नहीं मिली।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग झज्जर के सीआई अशोक ने बताया कि जिले से कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के लिए कुल 92 रोडवेज बसों को मांग अनुसार भेजा गया। इसमें से 40 बसों को दूसरे जिले और 52 बसें जिले के लोगों को कार्यक्रम में लेकर पहुंची। रविवार को सुचारू रूप से रोडवेज बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

31jjrp03- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें