फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गर्मी से पहले 14 करोड़ से दूर होगा शहर का बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गर्मी से पहले शहरवासियों को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने की दिशा में बिजली निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में तीन प्रमुख मार्गों पर बिजली तारों को भूमिगत करने का कार्य किया जा रहा है। शिव कॉलोनी में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी का आधुनिक सब-स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। निगम का दावा है कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर की बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

बिजली निगम की ओर से मेरठ रोड, जीटी रोड और ओल्ड कुंजपुरा रोड पर ओवरहेड बिजली तारों को भूमिगत किया जा रहा है। इससे न केवल ट्रैफिक और राहगीरों को राहत मिलेगी, बल्कि आए दिन होने वाले फाल्ट, तार टूटने और दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी। बारिश, आंधी और तेज हवाओं के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से भी शहरवासियों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि करनाल शहर को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाना विभाग का लक्ष्य है। इसके लिए बिजली क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमिगत केबलिंग से जहां एक ओर लाइन लॉस में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और स्थिर होगी। इससे बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या भी कम होगी।

लाइनपार क्षेत्र में पड़ने वाला लोड होगा कम

शिव कॉलोनी में बनने वाला सब-स्टेशन करनाल शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इसके चालू होने से लाइनपार व आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर पड़ने वाला बिजली लोड कम होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ लगातार बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


- नए सब-स्टेशन से न केवल मौजूदा मांग को पूरा किया जाएगा, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाली बिजली खपत को भी ध्यान में रखा गया है। इससे उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरेलू उपभोक्ताओं को समान रूप से लाभ मिलेगा। खासकर गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले लोड के दौरान बिजली कटौती की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें