फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में गाड़ी चालक ने बाइक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हांसी मार्ग पर गांव ईक्कस के पास कार चालक ने बैक करते समय पीछे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के बेटे ने गाड़ी की चाबी पुलिस को सौंप दी। सदर थाना पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ईक्कस निवासी चंद्रपति ने एफआईआर में बताया कि वह 19 सितंबर को वह बनभौरी माता मंदिर में पूजा करने गई थी। वापस लौटते समय साधन नहीं मिलने पर उसने अपने देवर के बेटे और उसकी मां से घर पहुंचाने में मदद मांगी। दोनों उसे बाइक पर बैठाकर गांव के लिए चल पड़े।
विज्ञापन

बीच रास्ते गांव में होटल के पास एक काले रंग की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी चालक कुछ सामान लेकर उसमें बैठा और गाड़ी अचानक बैक करने लगा। इस दौरान पीछे खड़ी उनकी बाइक को टक्कर लग गई। टक्कर के बाद कार चालक महिला को बाइक समेत करीब 15 फुट तक घसीटते हुए ले गया।
हादसे में उसकी टांग में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हादसे के बाद चालक महिला को वहीं छोड़कर जाने लगा। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाने के बाद चालक वहां से भी जाने लगा। इसी दौरान उसके बेटे ने गाड़ी की चाबी लेकर पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें