फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा के डॉ. सचिन को जापान में मिली पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी(झज्जर)। माजरा गांव के मास्टर चांद सिंह कादयान के बेटे डॉक्टर सचिन कादयान को जापान सरकार की ओर से प्रायोजित जापान सोसाइटी फाॅर प्रमोशन ऑफ साइंस ने पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

इस फेलोशिप के लिए विश्वभर के हजारों युवा वैज्ञानिकों ने अपना भाग्य आजमाया था लेकिन सचिन कादयान ने वैज्ञानिक सोच, लक्ष्य के प्रति समर्पण और सतत प्रयास से इस मुकाम पर शीर्ष स्थान पर रहते हुए सफलता हासिल की है।
यह पोस्ट डॉक्टर फेलोशिप जापान सरकार की ओर से 24 माह के लिए दी जाती है। इसमें शोध करते हुए वजीफा, यात्रा भत्ता और अनुसंधान सहायता प्रदान की जाएगी। विश्वभर के 120 वैज्ञानिकों में सचिन अपने शोध हुनर से मानवता की सेवा करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. सचिन कादयान टोकियो विश्वविद्यालय में माइक्रोनीडलिंग आधारित ट्रांसडर्मल बायोसेंसिंग और पर्सनलाइज्ड ड्रग डिलीवरी सिस्टम पर अनुसंधान के लिए चयन हुआ है। वर्तमान में अमेरिका के एनसी स्टेट विश्वविद्यालय और उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय में संयुक्त बायो मेडिकल इंजीनियरिंग विभाग में पोस्ट डॉक्टोरल शोधार्थी हैं।
उन्होंने अपनी पीएचडी आईआईटी रुड़की और एनआईटी कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में प्राप्त की थी। उन्हें आईआईटी रुड़की की ओर से श्रेष्ठ पीएचडी थीसिस सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2024 में उन्हें बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभागीय के उपलब्धि पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें