फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण

Mon, 27 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गर्मी में तड़पे मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एडीसी मुमताज चौधरी और डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। डीसी ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के अलावा अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


मरीजों व तीमारदारों ने डीसी से रिक्त पड़े डाक्टरों के पदों को भरने की गुहार लगाई। अस्पताल के शौचालयों की खस्ता हालत को लेकर तीमारदारों ने डीसी से शिकायत भी की। डीसी ने भरोसा देते हुए कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द ही समस्या को दूर किया जाएगा।

डीसी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं। डीसी ने सरकारी पीजी कालेज में चल रहे 10+2 कक्षाओं के लिए अध्यापकों की स्क्रिनिंग टेस्ट का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें