गोपेश्वर बाईपास मार्ग एक बारिश से ही धंसा। बीस दिन पूर्व किया था विधायक राजेंद्र भंडारी ने मार्ग का उदघाटन।
- फोटो : Amar Ujala
थन्नामंडी सड़क की खस्ता हालत को लेकर शहरवासियों ने सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन व ग्रेफ के खिलाफ नारेबाजी की। शहरवासियों का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले शहर से लेकर दरहाली ऐहती तक सड़क निर्माण का काम ग्रेफ विभाग ने शुरू किया था। मगर दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं किया जा सका।
उनका कहना है कि सड़क का काम न होने की वजह से शाहदरा शरीफ की पवित्र जियारत पर माथा टेकने जाने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी संभव नहीं है।
बारिश होने पर सड़क मे तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। जिला प्रशासन व ग्रेफ मूक दर्शक बने हुए हैं व उन्हें आम लोगों की कोई फिक्र नहीं है। दो घंटे के सड़क जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा देते हुए प्रशासन व ग्रेफ से बात कर जल्द समस्या के समाधान की बात कही।