फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 12 अगस्त से शुरू होगी अंडर 19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश में 12 अगस्त से अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होगा। झज्जर की टीम के सभी लीग मैच बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। झज्जर की टीम लीग चरण में कुल पांच मैच खेलेगी।
विज्ञापन


हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रत्येक वर्ष अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं, जबकि पिछली बार 23 टीमें शामिल हुई थीं।

हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रतियोगिता के पहले चरण में लीग मैच खेले जाएंगे। लीग चरण के मुकाबले 12 अगस्त से शुरू होंगे, जबकि अंतिम लीग मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद नॉकआउट चरण में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चार ग्रुप बनाए गए हैं और प्रत्येक ग्रुप में छह-छह टीमों को रखा गया है। झज्जर की टीम को जोन-बी के ग्रुप में रखा गया है। इस ग्रुप में झज्जर के अलावा हांसी, सोनीपत, पानीपत, जींद और हिसार की टीमें शामिल हैं। लीग चरण में सभी टीमें अपने ग्रुप की अन्य सभी टीमों के खिलाफ मैच खेलेंगी। इसके बाद प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमों का क्वार्टर फाइनल के लिए चयन किया जाएगा। बारिश के कारण नहीं खेले जा सकने वाले मैचों को आगामी दिनों के लिए स्थगित किया जाएगा।

झज्जर टीम के लीग चरण के मैच

झज्जर की टीम लीग चरण में कुल पांच मैच खेलेगी। 12 अगस्त को हांसी, 13 अगस्त को सोनीपत, 14 अगस्त को जींद, 17 अगस्त को पानीपत और 18 अगस्त को हिसार की टीम के साथ मुकाबला होगा। नॉकआउट चरण के मैचों का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें