मुजेहना। पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर मुमताज को शुक्लागंज बाजार के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के महदेईया निवासी मुमताज के खिलाफ धानेपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
आरोप है कि वह संगठित गिरोह के साथ गोतस्करी और चोरी जैसी वारदातों में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि मुमताज के खिलाफ धानेपुर और उतरौला समेत विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित सात मामले दर्ज हैं।(संवाद)