जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद ने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में जनसेवा संस्थान शाखा जींद के अंतर्गत संचालित वृद्धाश्रम में रह रहीं 47 बेसहारा महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए। परिषद की ओर से प्रत्येक महिला को शॉल, कार्डिगन, टोपी और जुराबों का एक-एक जोड़ा दिया गया।
विज्ञापन
वस्त्र वितरण कार्यक्रम में परिषद के प्रधान बूटा सिंह पूनिया, पैटर्न इन चीफ कर्नल एसएस खांडा, जयवंती नैन श्योकंद, कृष्णा बेनीवाल, विद्या पाली, महासचिव सीपी मलिक, कोषाध्यक्ष राज सिंह, राजपाल मलिक और आरके गोयल मौजूद रहे। परिषद के सदस्यों ने महिलाओं से बातचीत भी की और उनका हालचाल जाना। वृद्धाश्रम की संचालक सहायिका सेवदार मंजू और अन्य स्टाफ सदस्यों ने वस्त्र वितरण में सहयोग किया। उन्होंने परिषद के पदाधिकारियों का आभार जताया।